Category Archives: Important Topics

30 Success Quotes in Hindi | सफलता कोट्स हिंदी में

Success Quotes in Hindi-क्या आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते है? अगर मैं आपसे यह सवाल पूछुँगा तो आपका भी जवाब हाँ ही होगा और शायद सबका जवाब हाँ ही होगा। कोई ही शायद ऐसा होगा जो नहीं बोलेगा।

जीवन में सफलता की परिभाषा सबके लिए अलग अलग हो सकती है पर सबको ही अपने जीवन में सफल होना हैं। किसी के लिए सफलता की परिभाषा अपने जीवन में अच्छी नौकरी करना हो सकता है तो किसी किसी के लिए अच्छा घर खरीदना तो किसी के लिए देश-विदेश की यात्रा करना हो सकता है।

पर हम किसी भी परिस्थिति में हो या किसी भी उम्र के हो हमें अपने जीवन में सफल ज़रूर होना हैं।

लोग सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और प्लान भी तैयार करते है और फिर फिर उसका पालन भी करते है। तो फिर सवाल ये उठता है के कुछ लोग सफल हो जाते है और कुछ असफल रह जाते है, ऐसा क्यों होता है?

आज हम कोट्स(Quotes) के माध्यम से यही समझने का प्रयास करते है। कैसे हम सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते है और वो क्या-क्या समस्या है जिनका हमे सामना करना पड़ता है और उन समस्याओ से हम कैसे पार पा या कहे तो लड़ सकते है और हमे अपने जीवन में प्रेरणा कैसे मिलेगी।

Success Quotes in Hindi | हिंदी में कोट्स सफलता

1. वह व्यक्ति जो दूसरों की नक़ल करता है, कुछ समय के लिए तोह सफल हो सकता है, परन्तु जीवन मे बहुत आगे नहीं बढ़ पाता।

2. जब आप जानते हैं कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है, तो निर्णय लेना आसान हो जाता है।

3. ज़िन्दगी की राहों में जो मुश्किलो से लड़ा है, सफलता की रेस में वही आगे खड़ा है।

4. मैदान में हारा हुआ इंसान तोह जीत सकता है लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नही जीत सकता।

5. समय अधिक नहीं चाहिए उस समय में अधिक चाहिए।

6. यदि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं और आप चलते रहने को तैयार हैं तो अंततः आप प्रगति करेंगे।

7. अच्छा लीडर वह नहीं होता है जो अपने दबाव में काम कराये बल्कि वह होता है जो अपने प्रभाव से काम कराये।

8. ज्ञान को प्राप्त करने के लिए संघर्ष की नही प्रयास की जरूरत होती है।

9. कोशिश आखिर दम तक करते रहना चाहिए मंजिल मिले या तज़ुर्बा दोनों ही नायाब है।

10. त्रासदी ये नहीं है की आप Goal नही Achieve कर पाये त्रासदी ये है की आप कभी Goal ही नही बना पाये।

11. उस समय आप सब कुछ कर पाएंगे जिस समय आप अपनी क्षमताओं को जान लेंगे।

12. उन लोगो की सफलता निकट भविष्य मे सुरक्षित है जो स्व-अनुशासित और सुधार के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं।

13. उड़ना है तो अपना आसमान ढूंढो भीड़ से अलग अपनी पहचान ढूंढो।

14. महत्वपूर्ण यह नहीं कि आपने कितना किया, महत्वपूर्ण यह है की आप कितना कर सकते थे।

15. हारता वो है जो शिकायत बार बार करता है और जीतता वो है जो कोशिश हज़ार करता है।

16. जहाँ तक रास्ता दिख रहा है वहां तक चलो उससे आगे का रास्ता वहां पहुँच कर दिख जाएगा।

17. जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।

18. जिस आदमी के पास कोई कल्पना नही है उसके पास उड़ने के लिए पंख नहीं हैं।

19. संघर्ष का अकेलापन जो काटता है वही दुनिया को उजाला बांटता है।

20. मेहनत और थोड़ी सी प्रतिभा के साथ आप पहाड़ को भी हिला सकते हैं।

21. हमारी सबसे बड़ी कमजोरी बीच में ही हार मान लेना है सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है की हमेशा एक बार और प्रयास करना है।

22. अगर आप किसी काम की शुरुआत करने में बहुत अधिक समय लगाते है तोह आप उस काम को कभी नहीं कर पाएंगे, इसलिए समझदारी इसी में है की सोचने में समय व्यर्थ न करे और उस काम को आज से ही करे।

23. मैं सही फैसले लेने में यकीन नहीं करता बल्कि फैसले लेकर में खुद उन्हें सही कर देता हूँ।

24. जिसके जीवन में जितने मोड़ जितनी समस्या आएगी वह उतना ही सफल होता चला जाएगा क्यूंकि हर समस्या अपने साथ एक मौका लेकर आती है।

25. जो जितना झुलसता है, वो उतना ही निखर के आता है, जो सह ले तक़लीफ़ मेहनत की, वो हर रोज़ चमकता है।

26. सपने भले ही कितनी छोटी ही क्यों न हो लेकिन उसे पूरा करने की ज़िद्द होनी चाहिए।

27. एक सफल जीवन जीने के लिए यह स्वीकार करना जरूरी है कि जो कुछ भी हमारे पास है वो ही सबसे अच्छा है।

28. लक्षय के आधे रास्ते पर जाकर कभी वापस न लौटे क्योंकि वापस जाने पर भी आधा रास्ता पार करना पड़ता है।

29. दुनिया की कोई परेशानी आपके साहस से बड़ी नहीं है।

30. जब तक किसी काम को किया नहीं जाता तब तक वह असंभव लगता है।

31. कामयाबी के लिए हमे फिजिकल और मेंटल तौर पर मजबूत रहना चाहिए

32. कामयाबी के लिए जरूरी है आप जो भी करो, उसमे आप सोचे की मैं इस काम में माहिर हूँ

33. जब भी कोई इंसान बड़ा करना चाहता है तो उसमे रिस्क होता है अगर रिस्क है तो SUCCESS भी है

34. कामयाब व्यक्ति हमेशा हर चीज में हर व्यक्ति में हर Situation मे अच्छाई ढूंढने की कोशिश करता है

35. कामयाबी को कभी पैसो से नहीं ख़रीदा जा सकता, वो खून, पसीने और मेहनत से मिलती है

36. सफलता न मिलने का कारण “मेरे से नहीं होगा”

37. दुनिया उसी के पीछे दौड़ा करती है जो अपनी खातिर मेहनत के पीछे पड़ जाता है

38. अगर लाइफ में कुछ बड़ा करना है तो पहले डर को खत्म करना होगा

39. आप सक्सेस तब होते जब आप अपने Failure से Lesson लेकर Improve करते है

40. सपना उसी का पूरा होता है जो मेहनत से भागता नहीं है

41. जीवन मे यदि आगे बढ़ना है तो न सिर्फ हमे दौड़ना होगा बल्कि दुसरो को भी पीछे छोड़ना होगा, तभी हमे वह हासिल हो सकता है जिसकी हमें तलाश है

42. जब आपको Success न मिले तो अपने पास हमेशा जोश और Confidence रखना Success को Achieve करने के लिए

43. सफलता के लिए जरूरी है जब तक सफलता न मिले तब तक अपने विचार को नकरात्मक न होने दे

44. कामयाबी को कभी पैसो से नहीं ख़रीदा जा सकता वो खून पसीने और मेहनत से मिलती है

Life Quotes in Hindi | लाइफ कोट्स हिंदी में

Life Quotes in Hindi– दोस्तो आज हम आपके लिए हिंदी में रियल लाइफ कोट्स लेके आए हैं जो आपको आपके जीवन में होने वाले परेशानियाँ का सामना करने में मदद करेंगे।

हो सकता है के इन कोट्स में जो भी समस्या को बताया गया है, आपको भी कभी ना कभी सामना करनी पड़ी हो। अगर आपने उन समस्याओं को हल कर लिया है तो आपके लिए तालियाँ और अगर अभी भी समस्या का सामना कर रहे है तो उनके समाधान को आप अपने जीवन में उतार कर फाएदा ले सकते हैं जो नीचे दिए गए है।

अगर आप इन कोट्स को अपने जीवन में उतर लेंगे तो शायद आपको आगे होने वाली समस्याओं से जीतने में आसानी होगी।

जीवन में परेशानियों का होना भी बहुत जरूरी है क्योंकि बिना परशानियों के आपको जीवन के सुख का पता नहीं चलेगा। वो कहते है ना की दुख के बाद सुख भी होगा।

आपको भविष्य में होनी वाली समस्या का सामना करने में आसान होगी क्योंकि आपको पहले से ही अनुभव होगा।

तो इसी लिए हम आपके लिए रियल लाइफ कोट्स जो जिंदगी से बिलकुल संबंधित होंगे उनके संग्रह लेके आए हैं ताकी उनको आप जीवन में उतर कर अपने जीवन को आसन बना सके और जीवन का पूर्ण रूप से आनंद ले सके।

चलिये परिचय को यही पर समाप्त कर के वास्तविक जीवन कोट्स को हिंदी में इमेज के साथ पढ़े। साथ-साथ आप हिंदी मोटिवेशनल कोट्स को भी पढ़ सकते है जो आपको पूरी तरह से ऊर्जा से भर देगा।

रियल लाइफ कोट्स इन हिंदी | Real Life Quotes in Hindi With Images

हमारे जीवन का उद्देश्य ही हमेशा खुश रहना होना चाहिए।

व्यस्त रहकर मरने से अच्छा है, व्यस्त रहकर जीवन जिये।

हमें जीवन एक बार ही मिलता है और अगर आप सही से इस जीवन जीते है तो एक बार ही काफी है।

हम अपने जीवन में कभी नहीं सोचते कि जब हमने हर हार स्वीकार की है तब हम सफलता के कितने करीब थे।

अगर आप सुखी जीवन चाहते है तो अपने जीवन को एक लक्ष्य से जोड़े न की किसी इंसान या वस्तु।

पैसा और सफलता दोनों जीवन के ज़रूरी अंग है पर इन्हे पाने के लिए अपने जीवन को बर्बाद न करे।

अगर जीवन जीने का अनुमान पहले से ही लगाया जा सकता तो जीवन जीने का आनंद नहीं आता।

आपके जीवन का क्या उद्देश्य है ? इसको जानना ही जीवन का रहस्य है।

जीवन के बारे में लिखने से पहले आपको अपने जीवन को अच्छे से समझना होगा।

जीवन को आसान बनाने के लिए याद रखे कि कभी भी किसी से या किसी चीज़ से नहीं डरना चाहिए।

आप स्वर्ग में जीवन व्यतीत कर रहे है यही सोच कर अपने जीवन का आनंद ले।

जीवन को समस्या समझ कर नहीं बल्कि एक सच्चाई समझ कर अनुभव करें।

बिना सोचे समझे जीवन जीना बेकार है।

जीवन ने आपको जो कुछ भी दिया है उससे समझौता कभी ना करे। हमेशा जीवन में बेहतर और नया करते रहे।

जीवन में हर कोई अमीर बनना चाहता है पर काम कोई नहीं करना चाहता। काम करते रहने से ही सफलता मिलेगी।

जीवन आप पर सौ मुसीबतें डालेगा लेकिन आप को यह निर्णय लेना है कि आप कैसे मुसीबतो में अपना जीवन जिएंगे।

16. अगर आप बूढ़ा हुए बिना हुए भविष्य में जीना चाहते हैं, तो अपने से बड़ो के साथ समय जरूर बिताए, क्योंकि अनुभव उमर के साथ ही आते हैं।

17. आपकी खुशी के मालिक, केवल आप खुद है।

18. माफ़ करना सिखिये! केवल वही माफ कर सकता है, जो सही होता है, और अपने इस सहीपन को माफ ना करके गलत मत ठहराइये।

19. इंसान खुद की गलतियों पर तो खुद का वकील बन जाता है, लेकिन दुसरो की गलतियों पर जज बन जाता है।

20. कभी भी किसी मुर्ख व्यक्ति में कमी नहीं निकालिये, क्योंकि ऐसा करने पर वह आपसे नफरत करेगा! लेकिन किसी समझदार व्यक्ति में कमी निकाले पर वह आपको नफरत करने की बजाए आपको शुक्रिया कहेगा।

21. बहुत बार ऐसा होता है जब आपको लगता है कि आप हार रहे हो पर वास्त्व में आपको तब यह नहीं पता होता है की आप उस वक्त सफलता के कितने पास हो।

22. इस दुनिया की सबसे सुंदर चीज़ो को देखा या छुआ नहीं जा सकता, उन्हें केवल महसूस किया जा सकता है।

23. किसी इंसान के वास्तविक रूप को अगर जानना है, तो उससे केवल इतना कह देना, की मैं अभी समस्या में हूँ।

24. आपके झुकने से कोई रिश्ता बच्चे जाए तो झुक जाओ पर फिर भी हर बार आपको ही बिना गलती के झुकना पड़े तो भाई रुक जाओ।

25. परेशानी में किसी को सलाह की नहीं बल्कि साथ की आवश्यकता होती है अगर आप उनका साथ नहीं दे सकते, तो बिना मांगे सलाह भी मत दीजिये।

26. अगर आपको अपने जीवन का कोई लक्ष्य नज़र नहीं आता, तो आप केवल खुश रहना सीखिए।

27. जिंदगी को आसान बनाने के लिए कुछ नहीं करें, इस से बेहतर है की खुद को मज़बूत करने के लिए काम करें।

28. योद्धा केवल जीतने वाले को ही नहीं कहते , योद्धा केवल उसे कहते हैं, जो लड़ते हैं।

29. अगर आपको बार बार लोग दुःख पहुंचाते हैं, तो आप माफ करना सीखिए।

30. मुश्किल एक पहाड़ की तरह है, जब आप हर मुश्किल का सामना करके वहां तक पहुँच जाओगे, तबी चारो तरफ के नज़ारो का आनंद ले पाओगे।

31. हर रोज अपने आप को एक चीज याद दिलाए कि इससे फर्क नहीं पड़ता की आपकी जिंदगी कितनी मुश्किल है बल्कि फर्क इससे पड़ता है, की आप मज़बूत है या नहीं।

32. कोई आपकी नींदा करे तो आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको मुफ्त में अपने आप को और बेहतर बनाने का मौका मिल रहा है

33. हमेशा वो काम करे जो सही है वो ना करे जो आसान है।

34. अगर आपको उन कामों को करने के लिए समय नहीं है जो सही है, तो कम से उन कामों को ना करे जो गलत है

35. रिश्तों को गलतियाँ नहीं बल्कि ग़लतफ़हमिया ख़त्म कर देती है।

36. आराम करना या कुछ समय ब्रेक लेना तो एक विकल्प हो सकता है, लेकिन घुटने टेक लेना या हार मान लेना कोई विकल्प नहीं होना चाहिए।

37. जीवन में इन दोनों शब्द को अगर आपके सही समय पर कहना सीख लिया, तो कभी पछतावा नहीं होगा।
1.हाँ

2. नहीं

38. आपके विचार ही आपकी सीमा हैं।

39. सपनों को साकार करने की पहली सीढ़ी है “सपने देखना”।

40. ज़िंदगी बहुत आसान हो जाएगी, अगर आपने “माफ़ करना या माफ़ी माँगना” दोनो सीख लिए हैं तो।

41. अगर लोग आपके लक्ष्य पर हंस नहीं रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपके लक्ष्य बहुत छोटे हैं।

42. तकलीफ उन लोगो से नहीं होती जो साथ नहीं देते, तकलीफ उन लोगो से होती है, जो साथ देने का दिखावा करते हैं।

ये कोट्स भी पढ़े:

सफल व्यक्ति के 3 सबसे महत्वपूर्ण लक्षण | 3 Most Important Characteristics of a Successful Person

यह एक सत्य है की सफल व्यक्ति बनने के लिए एक उच्च स्तर की कड़ी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होती है।

अपने जीवन में कौन ऐसा व्यक्ति होगा जो सफलता को प्राप्त नहीं करना चाहता होगा। हम सबको यह भी मालूम है कि व्यक्ति को सफल बनने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतरता की आवश्यकता होती है।

एक सफल जीवन की चाह रखने के साथ- साथ आपको अपनी आदतों पर भी ध्यान या फिर कहे तो नियत्रण की आवश्यकता होती है। साथ ही दिनचर्या के साथ और भी महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार करने की आवश्यकता है।

सबसे जरूरी जो बात आपको अपने आप से पूछनी है वह यह है कि यह है की आपको सफल तो बनना है पर आपके लिए सफलता क्या है। आप क्या सोचते है के मैं यह चीज़ को पाने के बाद सफल हो जाऊँगा।

किसी के लिए सफलता अपने विद्यालय की परीक्षा में सफल होना हैं , किसी को सरकारी नौकरी पाने मे सफल होना है, किसी को बहुत पैसे कमाने मे सफल होना है, तो किसी को अपना वज़न काम करने में सफल होना है, तो किसी को हिमालय पर्वत के शिखरों पर सफल होना है।

हर व्यक्ति के लिए सफलता के लिए अपने अलग अलग मायने होते है और हम उसी से उस व्यक्ति की सफ़लता के बारे में जान सकते है।

आज हम जिस बारे में बात करने जा रहे है वह आपको हर जगह मदद करेगी। बाकि बातों की चर्चा हम बाद में करेंगे। अगर आपको लगता है कि हम और बातों पर भी चर्चा करें तो आप नीचे कमेंट करें और किसी विषय पर करे ये भी कमेंट में हमें बताए।

आप यह बात सोच रहे है कि आप रातों रात सफल हो जाएँगे या बहुत पैसे कमा लेंगे या फिर किसी महत्वपूर्ण पद को हासिल कर लेंगे तो मैं आपको यह बात बतादू के ऐसा बिलकुल भी नहीं होने वाला है।

ऐसा कोई भी मंत्र नहीं है जो आपको रातों रात अमीर बना सकता है।

इसे पढ़कर आपको निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योकि हम आगे आपको बताएंगे के सफल होने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है। जिन बातों को अपना कर आप एक सफल व्यक्ति बन सकते है और सफल व्यक्तियों ने इन बातों को अपना कर ही सफलता प्राप्त की है।

चलिए और आगे बढ़ते है और बात करते है उन 3 सबसे महत्वपूर्ण बिंदु पर जो आपको सफल और बहुत सफल बना सकते है। बिना किसी समय गवाए और बात करते है 3 सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर।

एक सफल व्यक्ति बनने के लिए 3 सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट्स।

1. अपने लक्ष्य को चुने।

एक सफल व्यक्ति बनने से पहले आपको एक लक्ष्य को चुनना होगा और आपको अपने आपको उस लक्ष्य से जोड़ना होगा। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपको वह लक्ष्य क्यों चाहिए।

ऐसा करने से आपको उस समय जिस समय आप डी-मोटिवेटेड महसूस करेंगे तब मदद मिलेगी। आपको लक्ष्य से जोड़े रखेगी।

वैसे तो कई तरीके के लक्ष्य को आप चुन सकते है अपनी सफलता को प्राप्त करने के लिए। जैसे कि मुख्यतः थोड़े समय में किये जाने वाले काम और लंबे समय में किये जाने वाले काम।

अगर यह आप पहली बारी कर रहे है तो आपको थोड़े समय में किये जाने वाले कामो को करना चाहिए। ऐसा करने से आप बोर होने से बचेंगे और होने लक्ष्य को नहीं छोड़ेंगे।

2. सही आदतों को चुने और उस पर निरंतरता से काम करे।

जैसे कि हम पहले ही बात कर चुके है कि सफलता का रास्ता कठोर मेहनत और निरंतर किये हुए अभ्यास से होकर ही निकला है।

उसी में आगे बात करें तो एक सही आदत को अपना कर और उसके निरंतर अभ्यास के द्वारा आप सफलता को प्राप्त कर सकते है। इसे एक उदहारण द्वारा समझा जा सकता है।

जैसे आप एक क्षेत्र में सफल होना चाहते है और उसके लिए आप रोज़ एक घंटा उस क्षेत्र से सम्भंदित पुस्तक पढ़ते है तो उस एक घंटे का निरंतर अभ्यास करने से आप एक अच्छी आदत को ग्रहण कर लेंगे और वही अच्छी आदत आपको एक दिन सफल व्यक्ति बनाएगी।

3. अपनी गलतियों से सीखें।

जीवन में हम सब ने कभी न कभी गलतियां की होगी। गलतियां मानव जीवन का एक अंग है। पर गलतियां करने से ज़यादा महत्व है की उसी गलती से कुछ सीखना।

अगर हमने गलती की और उससे कुछ भी नहीं सीखा तो वह गलती गलती ही समझी जाएगी और हो सकता है कि आप उस गलती को फिर से करे।

लेकिन अगर आपने उस गलती से कुछ सीख ली है तो वह गलती आपकी गलती नहीं मानी जाएगी और ये भी हो सकता है, किसी दिन आप उस सीख से जीवन में बहुत कुछ पा लें।

तो हमारे हिसाब से आपको गलती ज़रूर करनी चाहिए और उन्हें पहचान कर उस से सीख लेनी चाहिए। पर ये धयान ज़रूर रहे की आपकी गलती ऐसी हो कि उसे सुधारा जा सके।