
Success Quotes in Hindi-क्या आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते है? अगर मैं आपसे यह सवाल पूछुँगा तो आपका भी जवाब हाँ ही होगा और शायद सबका जवाब हाँ ही होगा। कोई ही शायद ऐसा होगा जो नहीं बोलेगा।
जीवन में सफलता की परिभाषा सबके लिए अलग अलग हो सकती है पर सबको ही अपने जीवन में सफल होना हैं। किसी के लिए सफलता की परिभाषा अपने जीवन में अच्छी नौकरी करना हो सकता है तो किसी किसी के लिए अच्छा घर खरीदना तो किसी के लिए देश-विदेश की यात्रा करना हो सकता है।
पर हम किसी भी परिस्थिति में हो या किसी भी उम्र के हो हमें अपने जीवन में सफल ज़रूर होना हैं।
लोग सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और प्लान भी तैयार करते है और फिर फिर उसका पालन भी करते है। तो फिर सवाल ये उठता है के कुछ लोग सफल हो जाते है और कुछ असफल रह जाते है, ऐसा क्यों होता है?
आज हम कोट्स(Quotes) के माध्यम से यही समझने का प्रयास करते है। कैसे हम सफलता को आसानी से प्राप्त कर सकते है और वो क्या-क्या समस्या है जिनका हमे सामना करना पड़ता है और उन समस्याओ से हम कैसे पार पा या कहे तो लड़ सकते है और हमे अपने जीवन में प्रेरणा कैसे मिलेगी।
Success Quotes in Hindi | हिंदी में कोट्स सफलता
1. वह व्यक्ति जो दूसरों की नक़ल करता है, कुछ समय के लिए तोह सफल हो सकता है, परन्तु जीवन मे बहुत आगे नहीं बढ़ पाता।
2. जब आप जानते हैं कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है, तो निर्णय लेना आसान हो जाता है।
3. ज़िन्दगी की राहों में जो मुश्किलो से लड़ा है, सफलता की रेस में वही आगे खड़ा है।
4. मैदान में हारा हुआ इंसान तोह जीत सकता है लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नही जीत सकता।
5. समय अधिक नहीं चाहिए उस समय में अधिक चाहिए।
6. यदि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं और आप चलते रहने को तैयार हैं तो अंततः आप प्रगति करेंगे।
7. अच्छा लीडर वह नहीं होता है जो अपने दबाव में काम कराये बल्कि वह होता है जो अपने प्रभाव से काम कराये।
8. ज्ञान को प्राप्त करने के लिए संघर्ष की नही प्रयास की जरूरत होती है।
9. कोशिश आखिर दम तक करते रहना चाहिए मंजिल मिले या तज़ुर्बा दोनों ही नायाब है।
10. त्रासदी ये नहीं है की आप Goal नही Achieve कर पाये त्रासदी ये है की आप कभी Goal ही नही बना पाये।
11. उस समय आप सब कुछ कर पाएंगे जिस समय आप अपनी क्षमताओं को जान लेंगे।
12. उन लोगो की सफलता निकट भविष्य मे सुरक्षित है जो स्व-अनुशासित और सुधार के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं।
13. उड़ना है तो अपना आसमान ढूंढो भीड़ से अलग अपनी पहचान ढूंढो।
14. महत्वपूर्ण यह नहीं कि आपने कितना किया, महत्वपूर्ण यह है की आप कितना कर सकते थे।
15. हारता वो है जो शिकायत बार बार करता है और जीतता वो है जो कोशिश हज़ार करता है।
16. जहाँ तक रास्ता दिख रहा है वहां तक चलो उससे आगे का रास्ता वहां पहुँच कर दिख जाएगा।
17. जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
18. जिस आदमी के पास कोई कल्पना नही है उसके पास उड़ने के लिए पंख नहीं हैं।
19. संघर्ष का अकेलापन जो काटता है वही दुनिया को उजाला बांटता है।
20. मेहनत और थोड़ी सी प्रतिभा के साथ आप पहाड़ को भी हिला सकते हैं।
21. हमारी सबसे बड़ी कमजोरी बीच में ही हार मान लेना है सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है की हमेशा एक बार और प्रयास करना है।
22. अगर आप किसी काम की शुरुआत करने में बहुत अधिक समय लगाते है तोह आप उस काम को कभी नहीं कर पाएंगे, इसलिए समझदारी इसी में है की सोचने में समय व्यर्थ न करे और उस काम को आज से ही करे।
23. मैं सही फैसले लेने में यकीन नहीं करता बल्कि फैसले लेकर में खुद उन्हें सही कर देता हूँ।
24. जिसके जीवन में जितने मोड़ जितनी समस्या आएगी वह उतना ही सफल होता चला जाएगा क्यूंकि हर समस्या अपने साथ एक मौका लेकर आती है।
25. जो जितना झुलसता है, वो उतना ही निखर के आता है, जो सह ले तक़लीफ़ मेहनत की, वो हर रोज़ चमकता है।
26. सपने भले ही कितनी छोटी ही क्यों न हो लेकिन उसे पूरा करने की ज़िद्द होनी चाहिए।
27. एक सफल जीवन जीने के लिए यह स्वीकार करना जरूरी है कि जो कुछ भी हमारे पास है वो ही सबसे अच्छा है।
28. लक्षय के आधे रास्ते पर जाकर कभी वापस न लौटे क्योंकि वापस जाने पर भी आधा रास्ता पार करना पड़ता है।
29. दुनिया की कोई परेशानी आपके साहस से बड़ी नहीं है।
30. जब तक किसी काम को किया नहीं जाता तब तक वह असंभव लगता है।
31. कामयाबी के लिए हमे फिजिकल और मेंटल तौर पर मजबूत रहना चाहिए
32. कामयाबी के लिए जरूरी है आप जो भी करो, उसमे आप सोचे की मैं इस काम में माहिर हूँ
33. जब भी कोई इंसान बड़ा करना चाहता है तो उसमे रिस्क होता है अगर रिस्क है तो SUCCESS भी है
34. कामयाब व्यक्ति हमेशा हर चीज में हर व्यक्ति में हर Situation मे अच्छाई ढूंढने की कोशिश करता है
35. कामयाबी को कभी पैसो से नहीं ख़रीदा जा सकता, वो खून, पसीने और मेहनत से मिलती है
36. सफलता न मिलने का कारण “मेरे से नहीं होगा”
37. दुनिया उसी के पीछे दौड़ा करती है जो अपनी खातिर मेहनत के पीछे पड़ जाता है
38. अगर लाइफ में कुछ बड़ा करना है तो पहले डर को खत्म करना होगा
39. आप सक्सेस तब होते जब आप अपने Failure से Lesson लेकर Improve करते है
40. सपना उसी का पूरा होता है जो मेहनत से भागता नहीं है
41. जीवन मे यदि आगे बढ़ना है तो न सिर्फ हमे दौड़ना होगा बल्कि दुसरो को भी पीछे छोड़ना होगा, तभी हमे वह हासिल हो सकता है जिसकी हमें तलाश है
42. जब आपको Success न मिले तो अपने पास हमेशा जोश और Confidence रखना Success को Achieve करने के लिए
43. सफलता के लिए जरूरी है जब तक सफलता न मिले तब तक अपने विचार को नकरात्मक न होने दे
44. कामयाबी को कभी पैसो से नहीं ख़रीदा जा सकता वो खून पसीने और मेहनत से मिलती है